जब बोले जाने वाले वाक्यों को लिखते हैं तो रुकने या ठहरने या प्रश्न आदि के लिए कुछ चिन्हों का प्रयोग करते हैं। ये चिन्ह विराम चिन्ह कहलाते हैं। शुद्ध भाषा लिखने के लिए विराम चिन्हों का ज्ञान अति आवश्यक है।
उदाहरण:
रुको, मत डालो।
रुको मत, डालो।
विराम चिन्ह
पूर्ण विराम ( । )
सामान्य वाक्य समाप्ति पर पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है जैसे:
रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।
अल्प विराम ( , )
सामान्य बाकी के बीच में जब हमें थोड़ा थोड़ा रुकना होता है तब अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है। जैसे:
मेज पर पुस्तक, कलम और कागज रखे हैं।
प्रश्न चिन्ह ( ? )
प्रश्न पूछे जाने वाले वाक्यों की समाप्ति पर प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। जैसे:
तुम्हारा नाम क्या है?
विस्मयसूचक चिन्ह (!)
विस्मय आश्चर्य शोक हर्ष आदि भावों को व्यक्त करने के लिए विस्मयसूचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। अर्थात भावनाओं को प्रकट करने के लिए विस्मयसूचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। जैसे:
अरे! तुम कब आए?
हे राम!
ओह!